{"_id":"6a5a8a37ef94ed41a803deec","slug":"public-anger-erupts-over-power-outages-commotion-created-at-the-power-stationpublic-anger-erupts-over-power-outages-commotion-created-at-the-power-station-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-168459-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली कटौती से लोगों का फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली कटौती से लोगों का फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर किया हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं बुरावली क्षेत्र में बिजली का खंभा टूटने से 24 से अधिक गांवों में करीब 21 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
फीडर नंबर-3 से जुड़े अस्पताल रोड क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सरकारी अस्पताल के पास एबीसी केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। मरम्मत के बाद भी आपूर्ति दो फेज में ही चालू हो सकी और लगातार ट्रिपिंग होती रही। नगर के अन्य मोहल्लों में भी बिजली संकट बना रहा, जिससे लोग रातभर घरों से बाहर टहलते रहे।
बिजलीघर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन परेशान हैं। उनका कहना था कि आए दिन आपूर्ति बाधित होने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
21 घंटे तक गुल रही बिजली
बुरावली बिजलीघर से जुड़े गुलामपुर, मंगरौला और गंगवार फीडरों के 24 से अधिक गांवों में खंभा टूटने के कारण करीब 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बुरावली-उझारी मार्ग पर खंभा टूटने से बिजली गुल हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात परेशानी उठानी पड़ी। जेई राजकुमार गिरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।