फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prpperty dealed murder case

भाड़े के शूटरों से पूर्व सभासद ने साथी के साथ मिलकर कराई थी प्रोपर्टी डीलर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
prpperty dealed murder case
अमरोहा। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का नगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पूर्व सभासद ने अपने साथी के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों के हत्या कराई थी। हत्या ढाई बीघा जमीन के लिए करवाई थी। पूर्व प्रधान ने हत्या करने के बदले शूटरों को विवादित ढाई बीघा जमीन में 25 फीसदी का पार्टनर बनाने का लालच दिया था। पुलिस ने षड्यंत्रकारी सभासद उसके साथी और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सुनीति ने हरिश्चंद्र हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार की रात मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी प्रॉपर्टी डीलर हरिश्चंद सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वह भूमि विवाद सुलझाने के लिए घर से निकले थे। हत्यारों ने उनके शरीर में दो गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया था। उनका शव मोहल्ला तकिया मोती शाह में ब्रिटिश स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला था। घटनास्थल का मुआयना कर खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गयीं थी। मृतक के भाई राजपाल सिंह ने शक के आधार पर मोहल्ला छेबड़ा निवासी सत्येंद्र उर्फ पप्पू, रामदास, कलुआ और पूर्व सभासद कैलाश के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की विवेचना में कई अनसुलझी पहेलियां सामने आईं। पुलिस की जांच में जिन चार आरोपियों के नाम एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उनमें से तीन के नाम घटना में शामिल नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पूर्व सभासद ने कैलाश चंद्र और अपने साथी जाकिर हुसैन निवासी बसावनगंज के साथ मिलकर भाड़े के शूटर सलीम निवासी मोहल्ला लकड़ा और उस्मान खान निवासी मोहल्ला कटकुई से कराई थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैलसा बाईपास रोड से चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों शूटरों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। दोनों की निशानदेही पर सलेमपुर रोड पर कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास स्थित झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा, दो खोखा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का पुरस्कार
अमरोहा। प्रापर्टी डीलर हरिश्चंद्र की हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी सुनीति ने 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया है। टीम में इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, एसआइ अनिल कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबिल अनिल कुमार, उमेश कुमार, सतेंद्र सिंह व महिला सिपाही विजय लक्ष्मी शामिल रहे।

हत्या कराने के 5 घंटे बाद सभासद ने ही दी थी पुलिस को घटना की जानकारी
अमरोहा। प्रॉपर्टी डीलर हरिश्चंद्र की हत्या कराने के बाद हत्या आरोपी पूर्व सभासद कैलाश पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया घटना वाली रात करीब बजे बजे प्रॉपर्टी डीलर की बेटी रेखा की बात उनसे फोन पर हुई थी। इस दौरान उन्होंने जल्द घर आने की बात कही थी। जब हरिश्चंद्र घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान हत्यारोपी कैलाश भी परिजनों के साथ उसकी तलाश कर आ रहा था। हरिश्चंद्र की हत्या 8 से 10 बजे के बीच कराई थी जबकि घटनास्थल पर पहुंचकर 1 बजे उसने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। वह लगातार पुलिस और परिजनों को गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed