{"_id":"67f040bb28e1a4226b08bcbd","slug":"protested-against-charging-huge-amount-in-the-name-of-admission-and-course-in-private-schools-jpnagar-news-c-284-1-jpn1004-137392-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी स्कूलों में दाखिले व कोर्स के नाम \nपर मोटी रकम वसूलने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी स्कूलों में दाखिले व कोर्स के नाम पर मोटी रकम वसूलने का किया विरोध
Sat, 05 Apr 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
निजी स्कूलों में फीस, ड्रेस और कोर्स के नाम पर हो रही मनमानी वसूली पर किसान संगठन ने रोष जताया है। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों से लूट खसोट करने के वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू चढूनी के युवा जिलाध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि किसान-मजदूर तबके के लोगों से निजी स्कूलों में खुलेआम लूट हो रही है और प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्कूलों में ड्रेस, पाठ्यक्रम और फीस में बढ़ोतरी से लोग परेशान है।
वहीं, सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो नहीं पा रही हैं, जिसके कारण निजी स्कूल संचालक खुलेआम मनमानी फीस के साथ अन्य सर्विस शुल्क बताकर वसूली कर रहे हैं। जिससे किसान वर्ग अधिक परेशान है।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जिला प्रशासन दो से तीन विद्यालयों पर कार्रवाई करता है, तो अन्य स्कूलों में खुद प खुद सुधार हो जाएगा। लेकिन कोई कहीं पर भी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिससे स्कूल संचालक तय दुकानों से कोर्स खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सुनवाई नहीं होती है, तो हर जिले में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अनीस, सोनू, तसलीम, ताहिद, जमशेद, फैजान आदि मौजूद रहे।