फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

किसानों की जमीन औने-पौने दामों में खरीदना चाहते हैं अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
अमरोहा। किसानों की भूमि कम दामों में खरीदने का आरोप लगाते हुए भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम बीके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि क्षेत्र के गांव कूबी के जंगल में गंगा नहर परियोजना शाखा चंदौसी खंड 16 निकल रही है। नहर के लिए अभी तक किसी भी किसान ने बैनामा आदि नहीं कराया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भूमि को कम दामों में अधिग्रहण करना चाहते हैं।
विज्ञापन

अफसरों की मनमानी से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए किसानों की भूमि को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाया जाए। समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो भाकियू कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान सतपाल सिंह, जितेंद्र, रविंद्र, शीशपाल सिंह, हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, गंगाराम, रुमाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed