फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of congress workers

आज से भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, कल शहर में पदयात्रा करेंगे कांग्रेसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
अमरोहा। विधानसभा चुनाव 2022 में होना है, लेकिन राजनीतिक दल अभ्यास में जुट गए हैं। कांग्रेस ने नौ अगस्त से भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान शुरू करेगी। पहले दिन नौगांवा सादात और धनौरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता पद यात्रा निकालेंगे। जबकि 10 अगस्त को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के शहर के बटवाल तिराहे से पदयात्रा निकलेगी जो कोट चौराहा, कोतवाली होते हुए तहसील तक पहुंचेगी। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता को बताएंगे। उधर, कांग्रेसियों ने विभिन्न जगहों पर बैठक और जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि नौ अगस्त को नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के बिलना से पदयात्रा निकलेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से पदयात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न रास्तों से होते हुए तहसील तक पहुंचेगी। इसके अलावा धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गजरौला में पदयात्रा में कांग्रेसी शामिल होंगे। उन्हेेंने बताया कि चौपुला से थाना चौराहा, इंदिरा चौक, नगर पालिका परिषद, खाद गूजर चौराहा, ब्लॉक कार्यालय से होते हुए भानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के बिजनौर रोड स्थित बटवाल तिराहे से पदयात्रा शुरू होगी। जो शहर के कोट चौराहा, कोतवाली होते हुए तहसील के गेट पर पहुंचेगी। जबकि दोपहर दो बजे से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में रहरा अड्डे से तहसील कार्यालय तक कांग्रेसी पैदल यात्रा करेंगे। उधर, शहर के कुरैशी मोहल्ले में कांग्रेसियों की बैठक हुई। प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कि गद्दी छोड़ो अभियान जनता की आवाज है। कांग्रेसी अब तैयार हो गए। इस दौरान शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू, सलीम खान, खुश्तर मिर्जा, हसन आरिफ अंसारी, निराले मिया अंसारी, हरीश वीर सिंह, अली इमाम रिजवी, खालिद सिद्दीकी, चनन खान, अवनीश माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed