फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of asha workers

लंबित मांगों को लेकर आशाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
protest of asha workers
अमरोहा। लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान किए जाने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं को 18,000 रुपये और आशा संगिनी के लिए 24,000 रुपये मासिक वेतन मांगा। योग्यताधारी आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम बनाया जाए। सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये एकमुश्त प्रदान किया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

जिले के देहात और शहरों में कार्यरत आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी सोमवार को कलक्ट्रेट में आईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रोत्साहन राशि को दोगुना का एलान किए थे लेकिन महज एक हजार रुपये बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते आशा और आशा संगिनी ठगा महसूस कर रही है। सरकार सभी लोगों का बीमा कराएं। दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजा दिलाए। अनुभवी आशा और आशा संगिनी को को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कराए। संगठन ने कहा कि एक साल में दो बार यूनिफॉर्म दिलाएं। इसके अलावा यात्रा भत्ता की व्यवस्था करे वरना आने जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी दिलाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला देवी, संतोष, मिथिलेश, ममता, अरुणा, गीता रानी, सरिता, वर्षा, बबिता, आरती, पूजा, अनिता, मीना, सीमा, लीलावती, मेहरुन्निसा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed