फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

किसानों के समर्थन में सपा-कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
protest
अमरोहा। कृषि विधेयक के खिलाफ और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया और नारेेबाजी की। प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों को ज्ञापन देने के पश्चात सभी राजनीतिक दलों के लोग हाइवे पर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन में शरीक हो गए।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर कृषि विधेयकों की आड़ में किसानों को बर्बाद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसियों का जत्था रजबपुर, अतरासी और जलालपुर कला के आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गया। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया और शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में कांग्रेसी गुरुवार को 11 बजे कलेक्ट्रेट के गेट पर जमा हुए। कांग्रेसियों ने कृषि विधेयकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. कमलेश सिंह, सुखराज सिंह, परवेज सिद्दीकी, मेराजुल जफर, सचिन चौहान, जयपाल जाटव, नदीम मलिक, जयपाल, इमरान आब्दी, अभय ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, समाजवादी पार्टी ने कृषि और श्रमिक एक्ट का विरोध जताया। इस विधेयक को किसान और श्रमिक विरोधी करार दिया। भाजपा सरकार उनके हक को छीनना चाहती है। कॉरपोरेट के दखल से मंडी की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। राज्यपाल को संबोधित पत्रक में कहा कि राज्य में लागू नहीं कराया जाए। सपाइयों ने डीएम उमेश मिश्र को पत्रक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक महबूब अली, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी, एमएलसी परवेज अली और जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव की अगुवाई में शुक्रवार को सपाइयों का जत्था कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुआ। कृषि विधेयक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सपाइयों ने कहा कि किसानों और श्रमिकों के हितों की रक्षा जरूरी है। इस दौरान पूर्व मंत्री जगराम सिंह, पूर्व विधायक समरपाल सिंह, इंजीनियर दानिश सिद्दीकी, राहुल कौशिक, आरिफ अख्तर, फैसल जफर, नवनीत गोला, जयराम सिंह, डॉ. जितेंद्र यादव, सलमान खान, श्योनाथ प्रजापति, शाहनवाज अंसारी, आलोक भारती, आमिर रजा, विपिन कौशिक, संदीप गुर्जर, सरफराज, रफत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed