फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protest held against power line in Ujhari

Amroha News: उझारी में विद्युत लाइन का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Protest held against power line in Ujhari
उझारी। नगर के मंसूरपुर मोहल्ले में किसानों के खेतों से होकर दूसरी विद्युत लाइन निकाले जाने का भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों और स्थानीय किसानों ने कड़ा विरोध जताया है। किसानों का आरोप है कि खेतों में पहले से ही एक विद्युत लाइन मौजूद है, इसके बावजूद ठीक बराबर में दूसरी लाइन बिछाई जा रही है, जिससे उनके खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बुधवार को लोगों ने मौके पर बुलाकर कार्य रुकवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और एक्सईएन मुरादाबाद भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चमन प्रधान और प्रदेश महामंत्री हसीन चौधरी ने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और गलत तरीके से लाइन निकालने का विरोध होगा। यहां तहसील उपाध्यक्ष बाके सिंह, चंद्रभान प्रजापति, वेद प्रकाश प्रजापति, राजवीर प्रजापति, रिंकू प्रजापति, शाहिद अली, मुशाहिद अली, अकबर अली और अकील खलील सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed