{"_id":"6581ff45f25df00c7d0d1256","slug":"protest-at-sdm-office-in-protest-against-illegal-occupation-of-ramlila-maidan-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-10647-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरना
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने आदमपुर के रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान भू-माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
मंगलवार को कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर जमा हुए और धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आदमपुर में रामलीला मैदान की भूमि पर 80 वर्षाें से रामलीला का आयोजन होता है। रावण दहन भी किया जाता है। लेकिन कुछ भू-माफिया की नजर रामलीला की धार्मिक भूमि पर पड़ गई है। कुछ लोग भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। एक तरफ जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर बन रहा है। वहीं दूसरी आदमपुर में रामलीला के मैदान कब्जा किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुदीप कुमार सौंपा गया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष विनय शर्मा, ब्लाक मंत्री ओमवीर सिंह, बनारसी, सर्वेश, गंगाराम, तेजपाल, मनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।