{"_id":"675757ec66ee05b1f60301d7","slug":"protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130532-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
Tue, 10 Dec 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को सनातन धर्म रक्षा समिति के नेतृत्व में हिंदू समाज सड़कों पर उतर आया। शहर के मिनी स्टेडियम में विराट धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें संत समाज व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि अब बहुत हुआ, हिंदुओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन में केंद्र सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाने की मांग की। डीएम और एसपी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
सोमवार दोपहर 12 बजते ही गांधी मूर्ति के पास स्थित मिनी स्टेडियम में संत समाज, हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंच पर उपस्थित कर्णपुरी महाराज ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। वह बहुत निंदनीय है। भारत का हिंदू इसके खिलाफ एकजुट हो रहा है। सही मायने में बांग्लादेश भारत, हिंदू और सनातन का शत्रु है। कुछ राजनीतिक दल हिंदुओं को जातियों में बांटकर अलग-अलग करना चाहते हैं, लेकिन अब समय आ गया हिंदुत्व को जागृत होना पड़ेगा।
श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की प्रबंधक व आचार्या डॉ. सुमेधा ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में भारत के अल्पसंख्यकों को भी बांग्लादेश के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। हिंदुओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश हमारी दया, सहानुभूति व सद्भाव को कमजोरी न समझे। शत्रु को भारत देश जवाब देना जानता है। धर्मयुद्ध का समय है। सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए। इसके अलावा ज्ञानी जगवीर सिंह, ईश्वर दयाल, सूर्य कुमार व ऋषिकेश पांडेय ने मंच से हिंदुओं के शोषण के खिलाफ हुंकार भरी। बाद में धरनास्थल पर पहुंचीं डीएम निधि वत्स व एसपी कुंवर अनुपम सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
खूब गूंजे बंटेंगे तो कटेंगे नारे
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जहां स्टेडियम में धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं, हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की गई। इस दौरान स्टेडियम में बंटेंगे तो कटेंगे के नारे, तो जय श्री राम, हर-हर महादेव, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष गूंजते रहे।
भीड़ के बीच बैठे नजर आए विधायक व अन्य नेता
हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं की भीड़ स्टेडियम में नीचे बैठी रही। भीड़ के साथ भाजपा के कई नेता व जनप्रतिनिधि भी नीचे बैठे नजर आए। इनमें शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, नगरपालिका अध्यक्ष धनौरा प्रवीण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी समेत अन्य कई नेता शामिल रहे।
महिलाओं की भी रही भागीदारी
विराट धरना प्रदर्शन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी खूब भागीदारी दिखाई दी। हाथों में भगवा झंडा व बांग्लादेश विरोधी नारे लिखे पोस्टर थे। वह भी बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती दिखाईं दीं।