{"_id":"6580aaf586aa01be03099e95","slug":"property-was-grabbed-by-fraud-orders-to-register-case-against-four-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-10594-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पति की मौत के बाद धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पी, देवर समेत चार पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पति की मौत के बाद धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पी, देवर समेत चार पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमर प्रताप चौधरी ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपियों पर षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप है। न्यायालय ने बछरायूं पुलिस से सात दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।
मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधीनगर में दिवंगत महिपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके दो बेटे प्रशांत और प्रभात थे। 24 नवंबर 2016 को प्रभात की शादी बबीता के साथ हुई थी। महिपाल सिंह और उनकी पत्नी की मौत के बाद सभी संपत्ति दोनों बेटे प्रभात और प्रशांत के नाम पर आ गई। 13 जुलाई 2021 को प्रभात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बबीता का आरोप है कि प्रभात की मौत के बाद उनके देवर प्रशांत ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। सोने चांदी के सभी आभूषण छीन लिए। आरोप है कि प्रभात के नाम पर एलआईसी की पॉलिसी और पेट्रोल पंप के लाइसेंस में बबीता नॉमिनी थी।
बबीता का परिवार रजिस्टर में भी नाम दर्ज है, वारिसान और वोटर लिस्ट में भी नाम अंकित है लेकिन देवर प्रशांत ने षड्यंत्र करके तत्कालीन लेखपाल, कानून और रजिस्ट्रार तहसील धनौरा के साथ मिलकर राधिका नाम की महिला को प्रभात की पत्नी दर्शाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर राजस्व अभिलेखों में राधिका व उसके नाबालिग पुत्र चिराग सैनी का नाम दर्ज कर लिया। इस विरासत में मोहल्ले के ही गवाह मूलचंद और रवि गवाह बने हैं।
विज्ञापन
बबीता का आरोप है कि देवर प्रशांत, विजयपाल सैनी, राधिका, तत्कालीन लेखपाल, कानून और रजिस्ट्रार तहसील धनौरा ने षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उसकी सारी संपत्ति हड़प ली है। आरोपियों से उनकी जान को खतरा बना हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमर प्रताप चौधरी ने बछरायूं थानाध्यक्ष को प्रशांत सैनी, मूलचंद, रवि कुमार और राधिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।