{"_id":"67b4f27d51ff10b9dd050ace","slug":"principal-asked-for-explanation-on-incomplete-work-in-school-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134624-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल में अधूरे काम पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल में अधूरे काम पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण किया तलब
Wed, 19 Feb 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
बीएसए डॉ. मोनिका ने मंगलवार को हसनपुर क्षेत्र के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय बेगपुर मुंडा में रंगाई-पुताई और टाइलीकरण का काम पूरा नहीं पाया गया। वहीं, रसोई में मसाले भी लोकल ब्रांड के मिले। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया है।
निरीक्षण के दौरान बर्तन के रुपये जारी होने के बाद भी बर्तन नहीं पाए गए। 61 छात्रों के सापेक्ष 43 छात्र उपस्थित मिले। मल्टीपल हैंडवॉश भी संचालित नही मिला। शौचालय में ताले लगे पाए गए। इसके अलावा कुंदरकी भूड़ में प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान रैंप का कार्य अधूरा मिला। जिसको एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नूरपुर खुर्द में 71 बच्चों के सापेक्ष 55 बच्चे मिले। शिक्षक डायरी अपूर्ण पाई गई। सभी विद्यालयों में रसोइयों के हस्ताक्षर समेकित पंजिका में नहीं मिले। जिस पर बीएसए ने समस्त स्टाफ के हस्ताक्षर समेकित पंजिका में कराए जाने के निर्देश दिए।