फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prepare a plan to solve the problem of waterlogging: DM

जलभराव की समस्या निस्तारण को योजना तैयार करें : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Prepare a plan to solve the problem of waterlogging: DM
अमरोहा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने एडीएम एफआर बृजेश कुमार त्रिपाठी व पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार के साथ शहर के जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जलभराव की समस्या निस्तारण के लिए व्यापक योजना तैयार की जाए।
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते डीएम ने टीपी नगर चौराहा, बिजनौर रोड, कुंदन काॅलेज के पीछे मुख्य नाले, शाह विलायत दरगाह रोड, किशनगढ़ के जल भराव प्रभावित क्षेत्र, जामा मस्जिद का जल भराव प्रभावित क्षेत्र, जेएस हिंदू काॅलेज रोड, कांठ रोड आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कुंदन कालेज के पीछे रेलवे लाइन के नीचे से निकलते हुए सोत नदी तक जाने वाले नाले के निरीक्षण के बाद इस नाले पर एसटीपी के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करवा ली जाए। इससे भविष्य में शहर की लगभग आधी आबादी क्षेत्र के नालों के पानी को परिष्कृत करके आगे निकास किया जा सके।
विज्ञापन

कहा, कांठ रोड पर बान नदी की ओर बनाए जा रहे नाले जिसका कार्य कुछ समय से रुका हुआ है, इसको जल्द ही शुरू किया जाए। जे एस एच काॅलेज के सामने रोड पर जलभराव के निस्तारण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। पूर्व में इन स्थानों पर जलभराव से निजात के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर इन स्थानों को जलभराव से मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके संबंध में चेयरमैन शशि जैन ने जल भराव की समस्या से मुक्ति के लिए काफी कार्य किए हैं। जामा मस्जिद क्षेत्र के वर्षों पुराने जलभराव से मुक्ति के लिए पालिका द्वारा बनवाये गए नाले से उस क्षेत्र की जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है। ईओ ने बताया कि किशनगढ़ क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या का वैकल्पिक निस्तारण कराया जाता है तथा नाले का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि जलभराव की समस्या का उचित प्रकार से निस्तारण करने पर जल्द ही ईओ को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed