फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pravesh was murdered by strangulation, Munesh died by hanging

Amroha News: गला दबाकर की गई प्रवेश की हत्या, फंदे पर लटकाने से हुई मुनेश की मौत

Thu, 09 May 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pravesh was murdered by strangulation, Munesh died by hanging
अमरोहा। दंपती की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी प्रवेश की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि पति मुनेश की फंदे पर लटकाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। शुरुआत में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, पोस्टमार्टम में ये भी स्पष्ट हो गया है कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर फत्तेहपुर खादर निवासी बहन के घर गए मुनेश और उसकी पत्नी प्रवेश वापस घर नहीं लौटे। बुधवार की सुबह उनके शव अपने ही खेत में पड़े मिले। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक मुनेश के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उमर फारूक, डॉ. मुमताज अंसारी और डॉ. रमा शंकर ने किया। जबकि प्रवेश के शव के पोस्टमार्टम में डॉ. पल्लवी गंगवार शामिल हुईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वही आया पुलिस जिसका शक जता रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मुनेश की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। जबकि उसकी पत्नी प्रवेश की गला दबाकर हत्या की गई। इतना ही नहीं प्रवेश ने मरने से पहले संघर्ष किया था। जिसके चलते उसकी हाथों की चूड़ी टूट गई थीं। इसके अलावा प्रवेश या मुनेश के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल देर रात पति-पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुनेश और उसकी पत्नी प्रवेश की मौत के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि प्रवेश और मुनेश के बीच मारपीट हुई थी। क्योंकि प्रवेश के हाथों की चूड़ी टूट गई थीं। जबकि प्रवेश की टूटी चूड़ी मुनेश के हाथ में लगी। जिस कारण मुनेश चूड़ी लगने से चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed