फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power outage for 16 hours in Avvalpur village.

Amroha News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से अव्वलपुर गांव में 16 घंटे बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Power outage for 16 hours in Avvalpur village.
अमरोहा। हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट के कारण अव्वलपुर गांव में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन में चार जगह फाॅल्ट हो गया। सूचना पर बिजली विभाग के जेई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फाॅल्ट तलाशना शुरू किया। सोमवार को बिजली कर्मियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आपूर्ति सुचारू कराई। करीब 16 घंटे बाद बिजली आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, सिबौरा बिजलीघर पर चार से पांच घंटे की अघोषित कटौती से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। जोया में भी करीब साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती हुई। शहरी क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग से भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने अघोषित कटौती खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होती है। हालांकि उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed