फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pothole hidden in water causes accident; e-rickshaw carrying passengers overturns.

Amroha News: पानी में छिपा गड्ढा बना हादसे की वजह, सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलटी

Fri, 04 Sep 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pothole hidden in water causes accident; e-rickshaw carrying passengers overturns.
जोया। बारिश के बाद जोया की सर्विस रोड पर जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बृहस्पतिवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में पहिया गिरने से सवारियों से भरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला को मामूली चोट आई, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा जोया से संभल चौराहे की ओर जा रही थी। किराना स्टोर के सामने पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने से उसका पहिया उसमें जा गिरा और ई-रिक्शा पलट गई। चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सर्विस रोड के गड्ढे पानी में डूब गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने गड्ढों की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed