{"_id":"58445e574f1c1bb54fa864ff","slug":"potato-buisinessman-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढबारसी के आलू व्यापारी को अनूपशहर में लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढबारसी के आलू व्यापारी को अनूपशहर में लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर से आलू से भरी मैक्स लूटकर भाग रहे बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। एक बदमाश सिपाही पर तमंचा तानकर भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद कुछ और बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी थी। अतरौली पुलिस का दावा है कि सोमवार तक इन बदमाशों की निशानदेही पर लूट की कई घटनाओं का खुलासा हो जाएगा।
गांव फत्तेहपुर अधेक निवासी चंदसैन पुत्र सोम सिंह आलू व्यापारी है। चंद्रसैन के मुताबिक कालाखेड़ा से आलू खरीदकर शनिवार रात को गांव निवासी चालक जगतवीर के साथ मैक्स से बुलंदशहर की खुर्जा मंडी में बेचने जा रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही मैक्स अनूपशहर से थोड़ा आगे निकली पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक करके रोक लिया और मारपीटकर वहीं एक धान के खेत में रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए।
इस दौरान बदमाश आलू से लदी मैक्स और दस हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से खुद को बंधनमुक्तकर चंद्रसैन ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। चंद्रसैन के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मैक्स को अलीगढ़ के पास रविवार सुबह सात बजे बरामद कर लिया। इस दौरान दो बदमाश भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने में दो आरोपी आदमपुर इलाके के बताए जा रहे हैं। अवंतीबाई चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को मैक्स समेत दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। दबिश देकर कुछ और बदमाश भी पकड़ लिए गए।