{"_id":"6307dc7f1d25654403564cee","slug":"post-mortem-of-three-pieces-of-yash-s-body-was-done-in-half-an-hour-jpnagar-news-mbd4389377121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के बायें पैर, सिर की हड्डी और पसली का हुआ पोस्टमार्टम, डीएनए को भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के बायें पैर, सिर की हड्डी और पसली का हुआ पोस्टमार्टम, डीएनए को भेजा सैंपल
विज्ञापन
अमरोहा। आदमपुर के गांव मलकपुर में तीन दिन से लापता मासूम की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। मौके पर मासूम के शरीर का बायें पैर का निचला हिस्सा, सिर की हड्डी और पसली ही बरामद हुई थी। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया। करीब पौन घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने नमूना डीएनए लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजनों का भी डीएनए टेस्ट होगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद हुआ क्षत-विक्षत शव यश का ही है या किसी और का। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने हत्या निर्मम करार दिया।
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी किसान रमेश सिंह का डेढ़ वर्षीय बेटा यश सोमवार की दोपहर घर के आंगन में सोते समय अचानक लापता हो गया था। इसके बाद बुधवार को यश का क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर खेत से बरामद हुआ। परिजनों ने मासूम के चाचा-चाची पर तंत्र किया के तहत बच्चे का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। उनके घर से खून से सनी परात और उसमें रखा नारियल बरामद किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दंपती के तीन बच्चों में जन्म के बाद कोई जीवित नहीं बचा। इसके तंत्र क्रिया के लिए यश की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस उसकी चाची और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार को डॉ.मुमताज अंसारी ने यश के शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि शरीर के बायें पैर का निचला हिस्सा, सिर की हड्डी और पसली का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके बाद सैंपल डीएनए के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये तो स्पष्ट है कि बुरी तरह काटकर मासूम की हत्या की गई है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद यश के परिजनों का भी डीएनए कराया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा की बरामद हुए शरीर के टुकड़े यश के हैं या किसी और के। फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।