फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Polling stations will remain under the watch of the third eye

Amroha News: तीसरी आंख की निगाह में रहेंगे मतदान केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Polling stations will remain under the watch of the third eye
अमरोहा। लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने 289 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन केंद्रों पर होने वाली हर एक गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। थाने और चौकी पर बने कंट्रोल रूम से निगरानी होगी।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना हमारी जिम्मेदारी है। जिले के 289 मतदेय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। इन मतदेय स्थलों पर अराजक तत्व अगर बूथ लूटने का प्रयास करते हैं तो पुलिस के हत्थे चढ़ने में देर नहीं लगेगी। मतदेय स्थल के अंदर और बाहर लगने वाले कैमरे पल-पल का नजारा कैद होता रहेगा। मतदान प्रारंभ होने से लेकर ईवीएम मशीन के सील होने तक कैमरे चलते रहेंगे। सीसीटीवी लगने से मतदान में पारदर्शिता रहेगी। मतदान केंद्रों व महत्वपूर्ण सीसीटीवी स्थलों का फीड (आउटपुट) सीधे थाने-चौकी पर बने कन्ट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर चौबीस घंटे एक आरक्षी की तैनाती रहेगी। जो किसी भी घटना के समय फोन एवं वायरलेस सेट के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को सूचना देगा और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अमरोहा नगर क्षेत्र में 25, देहात थानाक्षेत्र में 29, डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30, नौगांवा सादात क्षेत्र में 53, मंडी धनौरा क्षेत्र में 34, बछरायूं क्षेत्र में 14, गजरौला क्षेत्र में 4, रजबपुर क्षेत्र में 30, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में 15, सैदनगली क्षेत्र में 21, आदमपुर में 7 और रहरा क्षेत्र में 27 मतदान केंद्रों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed