फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police save the life of teenager

आत्महत्या करने जा रही बालिका की जान बचायी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
police save the life of teenager
अमरोहा। अक्सर वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचने वाली पुलिस ने बुधवार को समय रहते मौके पर पहुंच कर एक किशोरी की जान बचा ली। किशोरी मां की किसी बात से नाराज होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोग वाहवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे नगर के चूना भट्टी पर पीआरवी तैनात थी। तभी वायरलेस पर एक सूचना मिली, जो कि मोहल्ला इकरार नगर से थी। कॉलर ने बताया कि एक किशोरी आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। जिस स्थान का जिक्र कॉलर ने किया था, वो स्थान पीआरवी से 600 मीटर की ही दूरी था। सूचना मिलते ही पीआरवी पर मौजूद कांस्टेबल रहीसुदीन और चालक बृजपाल सिंह बिना समय गंवाए दो मिनट में वहां पहुंच गए और मोहल्ले वासियों की मदद से कमरे के दरवाजे को तोड़कर किशोरी को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। किशोरी के चेहरे पर पानी की छींटे मारी गईं, जिससे वह होश में आ गई। पुलिस ने किशोरी को बहुत ही शालीनता के साथ समझाया और कारण जाना तो किशोरी ने केवल माँ और बेटी के बीच कहासुनी की बात कही। एसपी सुनीति ने बताया कि किशोरी और उसकी मां को पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समझा दिया है। किशोरी की हालत भी अब ठीक है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्यशैली पर मोहल्लेवासियों का कहना था कि आज तक हमने यही सुना था कि पुलिस कार्य समाप्त होने के बाद ही आती है आज फ़ोन मिलाते ही इतनी जल्दी आ गयी जिसके कारण आज लड़की की जान बच गई। पूरे मोहल्ले ने मौजूद पुलिस कर्मचारियों को दिल से धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed