फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police remained alert in view of Friday prayers

Amroha News: जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस रही अलर्ट

Sat, 11 Jan 2025 09:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police remained alert in view of Friday prayers
अमरोहा। जुमे की नमाज के चलते जिले में पुलिस-प्रशासनिक अमला अलर्ट पर रहा। संभल में हुई घटना के बाद से ही प्रशासन सतर्क है। मुख्य मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सभी गतिविधियों पर खुफिया नजर रखी गई। नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने का इनपुट मिलने के बाद ही अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए अधिकारियों ने मार्च कर सभी मुख्य मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती करते हुए समस्त गतिविधियों पर खुफिया नजर रखी। सभी स्थानों से जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। शहर में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने अधीनस्थों को अलर्ट मोड पर रखा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अपने चौकी क्षेत्र में घूमते हुए लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा करने की अपील की। दोपहर में 12 बजे टीपी नगर चौकी पहुंचे सीओ सिटी ने दो घंटे तक शहर के माहौल पर नजर रखी। शहर के अलावा नौगांवा सादात, रजबपुर, डिडौली व अमरोहा देहात क्षेत्र में जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। जिले में सभी स्थानों पर शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी राजीव कुमार सिंह अधीनस्थों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article