फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police officers walked around wearing helmets, made aware of traffic

हेलमेट पहनकर घूमे पुलिस अफसर, यातायात के प्रति किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police officers walked around wearing helmets, made aware of traffic
लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अमरोहा पुलिस ने शहर में बाइक रैली निकाली। एसपी और सीओ समेत तमाम पुलिस कर्मी हेलमेट पहनकर बाइक से घूमे। सड़क हादसों से बचने के लिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत बाइक रैली को एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने गांधी मूर्ति चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी विनीत जायसवाल की मौजूदगी में सीओ, नगर कोतवाली पुलिस, डायल-112 व यातायात पुलिस कर्मियों बाइक लेकर निकले। हेलमेट पहनकर बाइक पर घूमे कप्तान ने लोगों से दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

इसके अलावा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। वाहन की रफ्तार भी यातायात नियमों के मानकों के आसपास होनी चाहिए। बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। लिहाजा, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। बाइक रैली टीपीनगर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। एसपी ने सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed