फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police caught four miscreants plotting robbery

Police caught four miscreants plotting robbery

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police caught four miscreants plotting robbery
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा (अमरोहा)। 13 जनवरी को कुआखेड़ा गांव में साइबर कैफे संचालक से लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें और एक कार, चार तमंचे व कारतूस भी बरामद हुआ है। चारों आरोपियों के खिलाफ जनपद के थानों में लूट व हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। अमरोहा मार्ग पर एक खाली मकान में कुछ लोगों को देखा तो उनको टोका गया। पुलिस को देखते ही उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। उनके कब्जे से चार तमंचे, दो बाइकें व एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रिषभ पुत्र सुदेश निवासी ग्राम कंजरबसेड़ा थाना धनौरा, रितिक पुत्र बलराज निवासी ग्राम आरकपुर माफी थाना रजबपुर, विक्की पुत्र बब्बू सिंह निवासी ग्राम खालकपुर खुर्द थाना रजबपुर, चित्रांश ऊर्फ अमन पुत्र यशवीर सिंह निवासी ग्राम शाहबाजपुर पट्टी थाना रजबपुर बताए हैं। सीओ ने बताया कि चारों ने कुआखेड़ा के साइबर कैफे में लूट की कोशिश की वारदात को अंजाम देनेे की बात स्वीकार की। बदमाशों ने साइबर कैफे संचालक पर फायर किया था, लेकिन फायर मिस हो गया था। बदमाशों का एक साथी आशु पुत्र अजब सिंह निवासी खालकपुर बड़ा उनकी सहायता करता है। बरामद की गई एक बाइक दिल्ली के सोनिया विहार से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इसका मुकदमा दर्ज है। सीओ ने बताया कि दबोचे गए चारों बदमाशों पर जनपद व आसपास के जनपदों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, बलवा आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से बरामद कार का पता निकाला जा रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम भी लगी हुई थी। चारों बदमाश एकदम युवा हैं। सभी के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed