फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   poison,son,amroha

जेठ का वंश न बढ़े, इसलिए दे दिया अपने ही बेटे को जहर

Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
poison,son,amroha
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 मां ने पति के सगे भाई को गोद दिए गए अपने ही छह वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश की। वह नहीं चाहती थी कि उसके बेटे से उसके जेठ का नाम चले। मासूम की हालत बिगड़ जाने पर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, घंटों उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया। पति को जब पत्नी की करतूत की जानकारी लगी तो वह उसके खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देने के लिए तैयार हो गया। 
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के भौपुर तैया गांव में दो सगे भाइयों का परिवार रहता है। बड़े भाई के कोई औलाद नहीं होने के कारण छोटे भाई ने उसे अपना छह वर्षीय बेटा गोद दे दिया। जिससे भाई का भी नाम चल जाए। गोद लिए गए बच्चे का बड़ा भाई अपने बेटे की तरह पालन पोषण कर रहा था। 
विज्ञापन


इधर, बेटा देने के बाद भी मां को यह मंजूर नहीं था कि उसके बेटे से किसी दूसरे का नाम आगे बढ़े। बस यहीं से उसके मन में बेटे को मारने जैसा घृणित विचार आ गया। रविवार की सुबह परिजन चारा लेने गए थे। बालक की मां कहीं से जहरीला पदार्थ खरीद लाई। परिजनों से नजर बचते ही उसने मासूम को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम को बेहोश देख परिजन उपचार के लिए लेकर भागे। हालांकि बाद उसकी हालत में सुधार आया। बालक के पिता जब यह पता चला कि मासूम को उसकी मां ने जहरीला पदार्थ खिलाया था, तो वह पत्नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने के लिए तैयार हो गया।  


रास्ते में मिले गांव के लोग उसे समझाकर घर ले गए। उधर पत्नी ने भी अपनी करनी पर पछतावा दिखाते हुए माफी मांग ली। तहरीर नहीं दी गई। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed