{"_id":"6a67bd7a1da10f97a101a95c","slug":"players-from-amroha-achieved-black-belts-in-south-korea-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169217-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा के खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में हासिल की ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा के खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में हासिल की ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन
अमरोहा। ताइक्वांडो फाउंडेशन के दो होनहार खिलाड़ियों शहजान और नतालिया ने विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुकीवोन (दक्षिण कोरिया) में प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि पर हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी एडवोकेट ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहजान और नतालिया की सफलता अमरोहा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने अमरोहा ताइक्वांडो फाउंडेशन के मुख्य कोच अकबरउद्दीन मुगल के योगदान की भी सराहना की। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन इस खेल के विकास और खिलाड़ियों को तैयार करने में समर्पित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोच अकबरउद्दीन मुगल खिलाड़ियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण देते हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, जबकि अनेक शिष्य स्वयं प्रशिक्षक बनकर नई पीढ़ी को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रहे हैं।