फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pilgrims come in brijghat

गंगा दशहरा पर उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 24 May 2018 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।  Updated Thu, 24 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
pilgrims come in brijghat
demo pic
गंगा दहशरा पर गुरुवार की तड़के से ही ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। हजारों श्रद्धालुओं मां गंगा में स्नान कर धर्मलाभ की इच्छा लेकर पहुंचे। दशहरा मेले में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की है।
विज्ञापन

 
ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दहशरा मनाया जाता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य मिलता है। पुण्य कमाने के लिए लाखों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। दशहरा के चलते ब्रजघाट और तिगरी में स्नान करने के लिए बुधवार की देर शाम से ही श्रद्धालु जाने लगे थे। घर से शाम को निकलने वाले श्रद्धालु रात बारह बजे ही गंगा स्नान कर लौट आएंगे। स्नान का सिलसिला गुरुवार की दोपहर बाद तक चलेगा। ब्रजघाट और तिगरी में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। भगवान शिव की जटाओं से होते हुए मां गंगा शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को ही धरती पर आई थी। माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं और काया निरोगी होती है। वहीं दान करने का भी काफी फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed