फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup truck breaks down on overbridge; city traffic stalled for three hours.

Amroha News: ओवरब्रिज पर पिकअप खराब, तीन घंटे थमी रही शहर की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck breaks down on overbridge; city traffic stalled for three hours.
अमरोहा। अमरोहा-जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह एक पिकअप वाहन के खराब हो जाने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते टीपी नगर चौराहा, नानकचंद रोड, बिजनौर रोड, जोया रोड ओवरब्रिज और दानिशमंदान रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे तक शहर जाम के झाम से जूझता रहा। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़े, जबकि पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया। हालात ये रहे कि पांच मिनट की दूरी को तय करने में एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब नौ बजे टीपी नगर चौराहे से जोया रोड की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर एक पिकअप अचानक खराब हो गई। व्यस्त मार्ग होने के कारण कुछ ही मिनटों में दोनों ओर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम ने विकराल रूप ले लिया। सड़क पर भारी और छोटे वाहनों के बेतरतीब फंस जाने से यातायात पूरी तरह थम गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने खराब पिकअप को हटवाने और यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की भारी भीड़ के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 11 बजे के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। इसके बाद पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

---
जाम में फंसी एंबुलेंस, घायल की अटकी रहीं सांसें
भीषण जाम के दौरान नानकचंद रोड पर 108 एंबुलेंस भी वाहनों के बीच फंस गई। एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजाता रहा, लेकिन जाम के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस नगर सीएचसी से सड़क हादसे में घायल मरीज को जिला अस्पताल ले जा रही थी। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टीपी नगर चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा
टीपी नगर चौराहा शहर का सबसे व्यस्त यातायात केंद्र माना जाता है। यहां अक्सर वाहनों का दबाव अधिक रहने से हल्की सी बाधा भी बड़े जाम का कारण बन जाती है। मंगलवार को एक पिकअप के खराब होने से पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। लोगों का कहना है कि इस चौराहे और ओवरब्रिज पर स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन तथा खराब वाहनों को तत्काल हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में शहर को ऐसे हालात का सामना न करना पड़े।

-------
ओवरब्रिज पर एक पिकअप वाहन खराब होने के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खराब वाहन को तत्काल हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु रूप से संचालित करा दिया गया।
-डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed