फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup collided with bike riding friends, one died

Amroha News: बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with bike riding friends, one died
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी सुहैल (17) और उसके दोस्त सजर को मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुहैल की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सजर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी अकरम का बेटा सुहैल कॉलोनी के पास स्थित एक आम के बाग में मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर सुहैल कॉलोनी के ही रहने वाले अपने दोस्त सजर पुत्र नबील के साथ अमरोहा नगर आया था। करीब दो बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कॉलोनी के सामने पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुहैल की मौके पर मौत हो गई। जबकि सजर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी चालक को मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सजर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed