फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People's anger is not stopping, effigies are being burnt at many places

Amroha News: नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा, जगह-जगह फूंका पुतला

Fri, 25 Apr 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
People's anger is not stopping, effigies are being burnt at many places
अमरोहा। पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के बाद से लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने जगह-जगह आतंकवाद का पुतला फूंका और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कई जगह कैंडल मार्च निकालकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदू समाज के लोगों ने अटल चौक पर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही आतंकवाद के पुतले को आग के हवाले कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। अतरासी तिराहे पर युवाओं ने आतंक के पुतले को आग के हवाले किया।
विज्ञापन

सुबह के समय पहलगाम में पर्यटकों की हुई निर्मम हत्या के विरोध में हिंदू समाज के लोग अटल चौक पर इकट्ठा हुए। उन्होंने पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया। कहा कि इस प्रकार के कायराना हमले को देशवासी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि यह भारत की अस्मिता पर हमला है। इस दौरान अंकित त्यागी, डॉ. केएस सैनी, चेयरमैन शशि जैन, गुरेंद्र ढिल्लो, राहुल दीक्षित, ओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आकाश चौधरी के नेतृत्व में एकत्र होकर अतरासी रोड पर जमकर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका और रोष व्यक्त किया। पुतला फूंकने वालों में गौरव प्रजापति, हीरालाल खड़गवंशी, विशाल सैनी, अजय कुमार, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed