फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People of Vaishya community should unite for their rights: Satish Aggarwal

हक के लिए एकजुट हों वैश्य समाज के लोग : सतीश अग्रवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
People of Vaishya community should unite for their rights: Satish Aggarwal
हसनपुर। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन की हसनपुर इकाई की प्रथम बैठक नगर संयोजक तूषित गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के जिला मंत्री अर्पण गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें वैश्य सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब समय की मांग है कि पूरे वैश्य समाज को आपसी तालमेल बनाते हुए भेदभाव को दूर किया जाए। वैश्य समाज की सभी उपजातियाें को एक साथ एक मंच पर लाना ही अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन संस्था का उद्देश्य है। वैश्य समाज की रैली 17 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने जा रही है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में हसनपुर से भी वैश्य समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरमित गुप्ता, संरक्षक विनय कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, जिला मंत्री अर्पण गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed