{"_id":"6857214d5eeb2867e909f0f7","slug":"people-moved-forward-on-the-path-of-yoga-cooperation-was-seen-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142224-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: योग पथ पर बढ़े लोग, दिखा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: योग पथ पर बढ़े लोग, दिखा सहयोग
Sun, 22 Jun 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में शनिवार को कतारबद्ध लोगों ने एक साथ योग किया तो छटा बदल गई। मौका था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का। सुबह छह से आठ बजे तक जिले की ग्राम पंचायत, ब्लाॅक और तहसील स्तर पर दो लाख से ज्यादा लोगों ने योग किया। योगाचार्यों ने लोगों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री केपी मलिक, नोडल अधिकारी नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद और डीएम निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में हुआ। यहां पर करीब चार हजार लोगों ने योग किया। योग प्रशिक्षक योगाचार्य डॉ. नितीश भारद्वाज के निर्देशन में योग कराया गया, जबकि कपिल कुमार व गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय की छात्रा शारिका ने सहयोग किया। सभी ने प्रतिभागियों को योग कराया गया।
कार्यक्रम की समाप्ति से पहले प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग से भारत की विश्व में एक अलग पहचान बनी है। योग भारत के संस्कृति के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान योग के रूप में विश्व में हो रही है। अवश्य ही भारत विश्व गुरु बनने की दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। योग से ज्यादा लोग प्रतिवर्ष जुड़ रहे हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि योग अवश्य ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन लाता है। डीएम ने कहा कि यह शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ मस्तिष्क में स्वस्थ आत्मा का निर्माण भी करता है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शशि जैन, एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी, ईओ अमरोहा डॉ. बृजेश कुमार, एसडीएम शुभि गुप्ता, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीआईओएस प्रवेश कुमार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर, राम सिंह सैनी, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, हसनपुर, गजरौला, नौगांवा सादात, मंडी धनौरा में योग किया गया। इसके अलावा हसनपुर, गजरौला, धनौरा, डिडौली, जोया, नौगांवा समेत अन्य स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
यह आसन कराए गए
योग के दौरान ताड़ासन, वृषासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशकासन, कपालभाति आदि योग कराए गए। कार्यक्रम का समापन जोर से हंसाकर आसन से हुआ।