फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   penlized in rape issue

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैद, एक लाख जुर्माना 16-51-05

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
penlized in rape issue
अमरोहा। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय में दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सुनाया है। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेल में बंद था, तमाम प्रयासों के बाद भी उसे जमानत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

यह घटना छह जून 2019 की शाम हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई थी। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। घटना वाले दिन मजदूर अपनी दवा लेने के लिए गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। मजदूर की छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला इंद्रजीत सिंह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोती-बिलखती हुई घर पहुंची तो माता-पिता के होश उड़ गए। परिजनों के पूछने पर बदहवास बच्ची ने सारा घटनाक्रम बता दिया था। बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे पिता ने आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तभी से आरोपी जेल में बंद है। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे जमानत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष अवधेश कुमार सिंह पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत में विचाराधीन था। गुरुवार को अदालत मामले में सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट बसंत सिंह सैनी ने जोरदार पैरवी की। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। न्यायालय ने साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आरोपी इंद्रजीत को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed