{"_id":"68e0361a0bd02b385a0db179","slug":"pcs-exam-room-inspectors-will-be-given-training-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149007-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा : आज कक्ष निरीक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा : आज कक्ष निरीक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sat, 04 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पीसीएस और एसीएफ (प्रारंभिक) परीक्षा 12 अक्तूबर को शहर के 15 विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। केंद्रों पर 50 फीसदी आंतरिक व 50 फीसदी बाह्य कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है जिनको उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप शनिवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन चरणों में आयोजित होने वाला प्रशिक्षण कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित होगा।
पीसीएस के साथ सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी के चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होना है। जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं जहां 7008 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के लिए यह जरूरी होगा कि वह परीक्षा से 45 मिनट पहले तक ही प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे से व दूसरी के लिए एक बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 792 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। परीक्षा के दौरान 50 फीसदी बाह्य कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है जिनको शनिवार को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। पहला सुबह 10 से 12 बजे, दूसरा 12:30 से 2:30 बजे तक व तीसरा तीन से पांच बजे तक होगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि सभी को समय से प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।