{"_id":"693b2c0433be313b0300f96e","slug":"paying-house-tax-for-14-years-but-there-is-no-road-or-water-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-153250-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 14 साल से दे रहे हाउस टैक्स, पर न सड़क है न पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 14 साल से दे रहे हाउस टैक्स, पर न सड़क है न पानी
विज्ञापन
उझारी(अमरोहा)। नगर के मोहल्ला मंसूरपुर वार्ड संख्या 4, नई बस्ती के लोगों की जिंदगी आज भी मूलभूत सुविधाओं के बिना गुजर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से नियमित हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन मोहल्ले में न तो सड़क बनी और न ही पेयजल की कोई लाइन बिछाई गई।
कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मोहल्ले में विकास कार्य कराने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाते हैं। मोहल्ले के शराफत, बिलाल, नदीम, अबरार, शाहनवाज, कासिम, नासिर, गुलिस्ता, इरशाद, अनीश, जुल्फिकार आदि लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
क्या बोले स्थानीय लोग--
- 1997 से यहां परिवार के साथ रह रहा हूं। 2011 से लगातार हाउस टैक्स भर रहा हूं। हम आठ बार सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है।- महबूब अली
विज्ञापन
- बच्चों को स्कूल तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ में साइकिल भी नहीं चल पाती। कई बार अधिकारियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कभी मौके पर आकर नहीं देखा।- इमरान
- मच्छरों और गंदगी की वजह से डेंगू और बुखार जैसी बीमारियां आम हैं। हम कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।- फरदीन
- वार्ड सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक सभी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन जवाब हमेशा वही बजट नहीं है। आखिर यह बजट कब आएगा।- अय्यूब
000000
कोट
-मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जल्द ही सड़क और पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।-- विजयपाल सिंह, ईओ नगर पंचायत उझारी।
विज्ञापन
कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मोहल्ले में विकास कार्य कराने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाते हैं। मोहल्ले के शराफत, बिलाल, नदीम, अबरार, शाहनवाज, कासिम, नासिर, गुलिस्ता, इरशाद, अनीश, जुल्फिकार आदि लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
क्या बोले स्थानीय लोग
- 1997 से यहां परिवार के साथ रह रहा हूं। 2011 से लगातार हाउस टैक्स भर रहा हूं। हम आठ बार सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है।- महबूब अली
विज्ञापन
- बच्चों को स्कूल तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ में साइकिल भी नहीं चल पाती। कई बार अधिकारियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कभी मौके पर आकर नहीं देखा।- इमरान
- मच्छरों और गंदगी की वजह से डेंगू और बुखार जैसी बीमारियां आम हैं। हम कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।- फरदीन
- वार्ड सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक सभी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन जवाब हमेशा वही बजट नहीं है। आखिर यह बजट कब आएगा।- अय्यूब
000000
कोट
-मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जल्द ही सड़क और पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।