{"_id":"68756c4c0e6f7a60df010dde","slug":"panchayat-elections-voter-revision-will-be-done-till-18th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143754-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 18 तक होगा मतदाता पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 18 तक होगा मतदाता पुनरीक्षण
Tue, 15 Jul 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। 18 जुलाई से सभी पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतदाता अपने वोट बनवा सकेंगे। 16 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुनरीक्षण अभियान को लेकर समय सारिणी जारी कर दी है। इस दौरान वृहद पुनरीक्षण कार्य होगा। 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ व पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन व स्टेशनरी का वितरण किया जाएगा। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना ओर सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे।
14 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 23 से 29 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक संशोधन व विलोपन का कार्य होगा। 25 नवंबर से चार दिसंबर तक निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकृत मतदान केंद्र व स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग आदि के कार्य होंगे।
विज्ञापन
साथ ही पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, छह से 12 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण ओर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन होगा।
- वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम