{"_id":"6abd5cf843f43c523c05595e","slug":"leopard-perched-on-a-wall-in-sirsa-manihar-panic-among-villagers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174380-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिरसा मनिहार में दीवार पर बैठा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिरसा मनिहार में दीवार पर बैठा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 01 Oct 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। बारिश के दौरान खेतों में पानी भरने पर तेंदुए जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचने लगे हैं। मंगलवार की शाम एक तेंदुआ सिरसा मनिहार गांव में घर की दीवार पर जाकर बैठ गया। गांव निवासी ब्रजेश ने तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मंगलवार की देर शाम गांव सिरसा मनिहार निवासी किसान ब्रजेश कुमार लघुशंका के लिए घर के बाहर गए थे। इस दौरान उनकी नजर सामने दीवार पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को सामने देखकर वह घबरा गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने टॉर्च और लाठी-डंडे लेकर तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों के मुताबिक, शाम ढलने से पहले भी तेंदुआ धर्मपाल सिंह के मकान के पास रास्ते में दिखाई दिया था। लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले करीब एक सप्ताह से गांव के जंगल में घूमता दिखाई दे रहा है। शाम होते ही लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीण रघुवीर सिंह, हरिसिंह, कमल सिंह, जगवीर सिंह, खचेडू सिंह और संत कुमार ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के आसपास गश्त बढ़ाने की भी मांग की। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग की दो टीमें निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।