फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Out-of-control car overturns in pond; teenager dies, two friends injured.

Amroha News: अनियंत्रित कार तालाब में पलटी, किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car overturns in pond; teenager dies, two friends injured.
नौगावां सादात (अमरोहा)। बिजनौर जिले में धामपुर रोड पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार में कार सड़क किनारे तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार नौगावां सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बीड़ी कारोबारी दिलशाद अहमद के बेटे रेहान (16) की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। परिजन पोस्टमार्टम से इन्कार कर शव घर ले आए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बीड़ी कारोबारी दिलशाद का बड़ा बेटा अरशद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। रेहान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मझला भाई आतिफ कारोबार में पिता का हाथ बंटाता है, जबकि सबसे छोटा रेहान कक्षा छह में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक रेहान जब महज दो वर्ष का था, तभी उसे नूरपुर निवासी बुआ शहनाज ने गोद ले लिया था। शहनाज की कोई संतान नहीं है। इसके बाद से रेहान उन्हीं के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया गया कि मंगलवार शाम रेहान अपने दो दोस्तों के साथ कार से घूमने के लिए निकला था। धामपुर रोड पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गई। हादसे में रेहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर धामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए रेहान का शव नौगावां सादात ले आए। मंगलवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से मां आसमां खातून और बुआ शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed