फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The BJP's injustice will not withstand the unity of the PDA: Ramji Lal Suman

पीडीए की एकजुटता के आगे भाजपा का अन्याय नहीं टिकेगा: रामजी लाल सुमन

Thu, 01 Oct 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The BJP's injustice will not withstand the unity of the PDA: Ramji Lal Suman
अमरोहा। सपा की बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता के आगे भाजपा का अन्याय और अत्याचार टिकने वाला नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कुशासन, भ्रष्टाचार और लूट बढ़ी है तथा जनता सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया। जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग परेशान हैं। उनके मुताबिक किसानों को फसल का उचित मूल्य और खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों, थानों और कार्यालयों में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ आलोक भारती एडवोकेट ने कहा कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और किसानों की प्रगति जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने की और संचालन जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने किया। इस दौरान लता सागर, संतराम सिंह यादव, शाहजेब खां, बदर कुरैशी, महमूद अली, सर्वेश सैनी और अतीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed