{"_id":"687d5738446fb37d280a9e9d","slug":"panchayat-elections-population-determination-work-will-be-done-by-july-22-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144131-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 22 जुलाई तक होगा जनसंख्या निर्धारण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 22 जुलाई तक होगा जनसंख्या निर्धारण का कार्य
Mon, 21 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसके लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत भी हो गई है। पंचायतों के वार्डों के आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पंचायत राज विभाग की ओर से प्रादेशिक वार्डों के निर्धारण में 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित किया जाएगा।
साल 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। 18 जुलाई से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। वहीं, पंचायत राज विभाग द्वारा पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आंशिक परिसीमन की कवायद भी शुरू हो गई है। जिले में 21 पंचायतों के अमरोहा नगर पालिका का हिस्सा होने के बाद इन पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं होगा।
पुनर्गठन में इन पंचायतों को अलग कर दिया गया है। फिलहाल जिले में 576 पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया होगी। 21 पंचायतों के अलग होने के कारण क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों में आंशिक बदलाव भी हो सकता है। डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने बताया कि इसके लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है जिसके तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
18 से 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित किया जाएगा। 23 से 28 जुलाई के बीच ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी और प्रकाशन किया जाएगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रस्तावित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। तीन से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। साथ ही छह से 10 अगस्त तक वार्डों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
-- -
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी हुआ आंशिक संशोधन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रम में भी आंशिक संशोधन किया गया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 18 जुलाई से ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। पुनरीक्षण अभियान में एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे। किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय क्षेत्र में समाहित होने की स्थिति में विलोपन अथवा मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्रवाई के साथ ही बीएलओ को उनके कार्यक्षेत्रों का आवंटन 18 जुलाई से 18 अगस्त तक किया जाएगा।
19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण का कार्य पूरा करेंगे। 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 23 सितंबर से 29 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक संशोधन व विलोपन का कार्य होगा। सात अक्टूबर से 24 नवंबर तक निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकरण की कार्यवाही, 25 नवंबर से चार दिसंबर तक निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकृत मतदान केंद्र व स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग आदि के कार्य होंगे।
पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन, छह से 12 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण और दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन होगा।
-- -- -- -- -- --