फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Painter who went to visit relatives dies under suspicious circumstances, family says he was murdered by poisoning

Amroha News: रिश्तेदारी में गए पेंटर की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- जहर देकर हत्या

Wed, 19 Feb 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Painter who went to visit relatives dies under suspicious circumstances, family says he was murdered by poisoning
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गए पेंटर योगेश सिंह (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

योगेश सिंह हसनपुर के मोहल्ला काशीराम कॉलोनी निवासी शिवचरन के बेटे थे। बेटे अनिकेत के मुताबिक, योगेश सिंह सोमवार को गांव घंसूरपुर ममेरी बहन की शादी में गए थे। देर शाम घंसूरपुर से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि गांव शाहपुर कलां में घंसूरपुर के रहने वाले कुछ लोग जबरन उन्हें बाग में बुलाकर ले गए और जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


योगेश सिंह ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन योगेश को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अनिकेत ने बताया कि पिता ने मरने से पहले एक कागज पर जहर खिलाने वाले के नाम भी लिखे हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश में उसके पिता की जहर देकर हत्या की गई है। योगेश सिंह ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियां छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई की हत्या के आरोप में जेल जा चुका था योगेश
कांशीराम काॅलोनी निवासी योगेश सिंह के बड़े भाई सुभाष की दो साल पहले हत्या हुई थी। भाई की हत्या के आरोप में योगेश सिंह जेल जा चुका थे। योगेश के बेटे अनिकेत का कहना है कि इसी वजह से सुभाष के बेटे व साले रंजिश रखते थे। इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

शव घर के बाहर रखकर की कार्रवाई की मांग
मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद योगेश सिंह का शव कांशीराम काॅलोनी में पहुंचा। परिजनों ने शव को घर के बाहर रखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा, तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। जबतक कार्रवाई नहीं होती शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed