{"_id":"68fbea45ab1e6a70c101b8ea","slug":"padyatras-to-begin-on-sardar-patels-birth-anniversary-from-31st-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-150279-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सरदार पटेल की जयंती पर 31 से शुरू होंगी पदयात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सरदार पटेल की जयंती पर 31 से शुरू होंगी पदयात्राएं
Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के वन, जंतु व पर्यावरण राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि इस मौके पर युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि 31 अक्तूबर से जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन शुरू किया जाएगा।
शुक्रवार को तिगरी में समीक्षा बैठक में जाने से पहले प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर यूनिटी मार्च की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति एवं कर्तव्य भावना को जागृत करना है। अभियान के तहत 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्रा निकाली जाएगी। हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में तीन दिन तक आठ से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का आयोजन होगा।
स्कूलों में नुक्कड़ नाटक व संगोष्ठी का आयोजन होगा
इससे पहले स्कूल कॉलेजों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके तहत निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गतिविधियों का हिस्सा बनने के लिए MY Bharat Portal पर पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो, रमेश कलाल, सैदनगली नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकृति चौधरी आदि मौजूद रहे।