{"_id":"69ff90ce24e52b668b01248f","slug":"over-108-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat-happiness-returned-to-many-families-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163310-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.08 लाख से अधिक \nवादों का निस्तारण, कई परिवारों में लौटीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.08 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, कई परिवारों में लौटीं खुशियां
विज्ञापन
अमरोहा। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
संचालन सिविल जज रितु लोहा ने किया, जबकि आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने व्यक्त किया। लोक अदालत में 1.08 लाख से अधिक वादों का निस्तारण किया है। इससे कई परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
मुख्य अतिथि अवनीश सक्सेना ने कहा कि लोक अदालत न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की प्रभावी व्यवस्था है।
वहीं जिला जज विवेक ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिलता है।
लोक अदालत के दौरान जिला न्यायालय की विभिन्न पीठों पर न्यायिक अधिकारियों ने सुनवाई कर बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण कराया। बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग और परिवहन विभाग समेत कई सरकारी विभागों ने विशेष काउंटर लगाकर वादकारियों को मौके पर राहत प्रदान की।
विज्ञापन
लोक अदालत में कुल 123811 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 108515 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय अमरोहा में 5,623 मामलों का निपटारा हुआ। इनमें 2,760 फौजदारी मामलों में 1,97,520 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विद्युत अधिनियम के 585 मामलों का निस्तारण अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद शुक्ला की अदालत में हुआ। कुटुंब न्यायालय में आठ पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि दो दंपतियों ने साथ रहने पर सहमति जताई। संवाद