फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Osita Jagdevpur road remained closed for the third day

Amroha News: ओसीता जगदेवपुर मार्ग तीसरे दिन भी रहा बंद

Mon, 11 Aug 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Osita Jagdevpur road remained closed for the third day
गजरौला में ओसीता जगदेवपुर मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : संवाद
गजरौला। गंगा में आई बाढ़ का पानी भले ही कुछ कम हो गया है लेकिन तिगरी-ओसीता जगदेवपुर मार्ग पर तीसरे दिन भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। सड़क पर भरा दो से तीन फीट पानी मार्ग को अवरुद्ध कर रहा है। पानी में बाइक और कार बंद हो रही हैं। पानी भरा होने के कारण वाहन चालक कांकाठेर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को तिगरी-ओसीता जगदेवपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया था। रेलवे के हाई गेज के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भरा होने से आवागमन बंद कर दिया गया था। तीसरे दिन रविवार को एक फीट से अधिक पानी घट जाने के बावजूद सड़क पर पानी भरा है। इस कारण तीसरे दिन भी यह मार्ग बंद रहा। कई बाइक सवारों ने निकलना भी चाहा तो रास्ते में बाइक बंद हो गई। कार भी नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन

यह मार्ग हाईवे को जोड़ता है। जिससे आने जाने पर नगर का चक्कर लगाना नहीं पड़ता। करीब दस किमी की दूरी कम हो जाती है। बछरायूं, धनौरा, चांदपुर, बिजनौर से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ आने जाने वाले वाहन इसी मार्ग से निकलते हैं, लेकिन तीन दिन से बाढ़ का पानी भरा होने के कारण बंद है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वालों को वापस लौटना पड़ने के कारण अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed