फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Online shopping proved costly, four thousand rupees to be paid for old purse and belt

Amroha News: ऑनलाइन खरीदारी पड़ी भारी, पुराने पर्स व बेल्ट के चुकाने पड़े चार हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Online shopping proved costly, four thousand rupees to be paid for old purse and belt
डिडौली। ऑनलाइन खरीदारी करना युवक को महंगा पड़ गया। मोबाइल के बदले पुराना पर्स और बेल्ट लेकर चार हजार रुपये देकर युवक ने अपना पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अनीस अहमद ने अपना मोबाइल सिमकार्ड दूसरी कंपनी में पोर्ट कराया था। उसके पास उस कंपनी के नाम से काल आई कि जिसमें सिम पोर्ट कराया था। आपको एक एंड्रायड फोन चार हजार रुपये में दिया जाएगा। शनिवार को डाकिया दीपक शर्मा स्पीड पोस्ट लेकर उसके घर पहुंचा। पैकिंग को खोलने पर उसमें पुराना पर्स व बेल्ट देख डाकिये से कहने लगा मैं चार हजार रुपये नहीं दूंगा। मेरा आर्डर तो मोबाइल का था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। डाकिया और अनीस थाने पहुंच गए। बाद में फैसले के आधार पर अनीस अहमद ने चार हजार रुपये डाकिये को देकर पुराना पर्स और बेल्ट लेकर अपना पीछा छुड़ाया। संवाद
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed