फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   online fraud

पिज्जा आर्डर करने पर प्रोफेसर के खाते से उड़ गए 25 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
online fraud
गजरौला में आनलाइन ठगी की जानकारी देते प्रोफेसर ओंकार सिंह। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। ऑनलाइन पिज्जा की बुकिंग करना प्रोफेसर को भारी पड़ गया। साइबर ठगी करने वालों ने उनके खाते से चार बार में लगभग 25 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में थाने जा पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने की बात कहते हुए उन्हें साइबर सैल जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन और अवकाश होने के कारण महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में प्रोफेसर ओंकार सिंह अपने मोहल्ला अवंतिका नगर स्थित आवास पर थे। बताते हैं कि पिज्जा खाने का मन होने पर उन्होंने आर्डर करने के लिए गूगल पर पिज्जा हट का नंबर सर्च किया। नंबर स्क्रीन पर आने पर उन्होंने उसे डायल कर पिज्जा आर्डर करना चाहा। प्रोफेसर के मुताबिक नंबर डायल करने वाले ने उन्हें बताया गया कि आप तुरंत पिज्जा डिलीवरी के लिए दस रुपये पे कर दें। बताते हैं कि जैसे ही उन्होंने दस रुपये पे करे तभी उनके मोबाइल में धड़ाधड़ पैसे कटने के मैसेज आने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते तब तक उनके खाते में मात्र 38 रुपये शेष रह गए थे। उनके खाते से चार बार में सात हजार 965, नौ हजार 995, छह हजार और नौ सौ पचास रुपये उड़ाए जा चुके थे। प्रोफेसर ठगी की शिकायत करने थाने पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें साइबर सेल जाने की सलाह दी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed