{"_id":"610047cd8ebc3e58375c40b8","slug":"one-year-old-child-dies-under-suspicious-circumstances-mother-accuses-husband-of-murder-dhanaura-news-mbd3972245107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने लगाया पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
नौशाद की पत्नी नजराना से जानकारी करती हुई पुलिस। बेटे के शव के पास गुमसुम बैठी नजराना। पुलिस की ग?
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। नगर की मंडी समिति रोड पर रहने वाले मजदूर के बेटे की घर में ही संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मां ने अपने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति तीन लाख रुपये में बेटे को बेचना चाहता था। इस बात के विरोध पर उसने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरी ओर मृत बच्चे के दादा ने पोते की संदिग्ध स्थितियों में मौत होने की तहरीर देते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
मंडी समिति रोड पर रहने वाले नौशाद की पत्नी नजराना का कहना है कि मंगलवार दोपहर वह किसी काम से पड़ोस में गई थी। घर पर पति के अलावा दो साल की बेटी रहनुमा व एक साल का पुत्र रिहान थे। नजराना का आरोप है कि वह घर लौटी तो पति को बेटे का गला दबाते देखा। उसे बेसुध देखकर वह निजी चिकित्सक के पास ले गई, जिन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
नजराना ने आरोप लगाया कि घर की आर्थिक स्थिति सुधारने का हवाला देकर पति नौशाद बेटे को तीन लाख रुपये में किसी को बेचना चाहता था। वह इसका विरोध कर रही थी तो पति ने मौका देखकर एक साल के बेटे की जान ले ली।
विज्ञापन
सीओ सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मृतक रिहान के दादा ने अपने पोते की संदिग्ध स्थितियों में मौत होने की तहरीर दी है। साथ रिहान का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। प्रथमदृष्टया बच्चे के शरीर पर चोट या
बच्चे के दादा ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कही है। लिहाजा उसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और मां के द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच करके अगला कदम उठाया जाएगा। - पूनम, एसपी अमरोहा

नौशाद की पत्नी नजराना से जानकारी करती हुई पुलिस। बेटे के शव के पास गुमसुम बैठी नजराना। पुलिस की ग?- फोटो : DHANAURA