{"_id":"58af3b574f1c1b0511b23b27","slug":"one-sid-kanvadiya-injured-and-second-public-became-rober","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराहते रहे घायल, कांवड़ियों को लूट रही थी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराहते रहे घायल, कांवड़ियों को लूट रही थी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
हादसे में कांवड़ियों की मौत के बाद पीएम हाउस पर विलाप करते मृतक प्रेमवती के परिजन। फोटो ः अनिल चौहान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपना गांव के पास (हसनपुर रहरा मार्ग पर) गुरुवार सुबह पांच बजे हुए हादसे के बाद जो हुआ उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। दूध टैंकर और छोटा हाथी की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर पहुंची भीड़ में लुटेरे पहुंच गए। यहां बेहोश और घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए पहुंचाने की बजाय लूट-खसोट करने में जुट गए।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को इसका अफसोस भी था, मगर वो विरोध का साहस नहीं जुटा सके और लुटेरे किसी की जेब से नगदी तो किसी के मोबाइल निकालते रहे। जरूरी सामान भी लूटकर ले गए। होश आने पर कांवड़ियों को लोगों की हरकत का पता चला।
हादसे में मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 35 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को रहरा और हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्रेमवती (40) पत्नी नरेश, कल्लो (48) पत्नी बीरबल, पन्नालाल (60) पुत्र छिद्दा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कई घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कलावती (32) पत्नी लक्ष्मी सिंह निवासी नगलिया भौंसली (गुन्नौर) की रजपुरा में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, भीषण हादसे से कांवड़िये बेकाबू हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने किसी तरह मामला संभाला। उधर, जिला अस्पताल के वार्ड में दाखिल संभल जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी ऋषिपाल पुत्र किशोरी लाल हादसे में बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसने रात के हादसे के बाद जो घटना घटित हुई, उसके बारे में बताना शुरू किया तो हर कोई शर्मसार हो गया।
बताया कि साहब, वाहन में टक्कर लगने के बाद बेहोशी छा गई थी। जब आंख खुली तो मौके पर लोगों की भीड़ थी। जेब में 700 रुपये और मोबाइल रखा था। भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने रुपये और मोबाइल दोनों निकाल लिए। बात करने की मोबाइल पर कोशिश की जा रही है, वह बंद ही आ रहा है। वहीं तुम्हरिया गांव निवासी दूसरे घायल उमेश पुत्र चित्रपाल ने कहा कि जेब में पांच हजार रुपये थे। एटीएम कार्ड और लाइसेंस भी उसमें ही था, जेब से सब पार कर दिया।
जीतपाल पुत्र ऋषिपाल निवासी तुम्हरिया के साथ हुआ। उसकी जेब से 500 रुपये और मोबाइल निकाल लिया गया। अन्य कई कांवड़िये भी लुटेरों की हरकत का शिकार हुए। परिजन ठीक होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। (कांवड़ियों से संबंधित खबरें पेज चार पर भी)