फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one person arrested in nogawa sadat

नौगांवा सादात में गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
one person arrested in nogawa sadat
नौगांवा सादात (अमरोहा)। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने गो-तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को 40 किलो गोमांस के साथ तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक ने मांस की जांच की, जिसमें गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार और फरार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राना बताया कि सोमवार की शाम नौगांवा सादात पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गोकशी के बाद मांस की सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस खेड़ा अपरौला तिराहा पहुंचकर मुखबिर के द्वारा बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। अचानक पुलिस को आते देखकर एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम मनव्वर, निवासी अपरौला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चालीस किलो मांस के साथ एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने पशु चिकित्सक नरेंद्र पाल सिंह को मौके पर बुलाकर मांस का परीक्षण कराया, जिसमें गोमांस होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक संजीव कुमार की तहरीर पर मनव्वर निवासी अपरौला और खानू, निवासी मिठनपुर के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी गोमांस की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि फरार तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed