फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one man died in fever

बुखार बना जानलेवा एक शिक्षक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
one man died in fever
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बुखार जानलेेवा होता जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक की बुखार से बुधवार की देर रात मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिक्षक को तीन दिन पहले ही बुखार आया था। तबियत में सुधार नहीं होने पर उनको मंगलवार की शाम ही मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव लाडनपुर निवासी नीशू यादव (34) एक हाईस्कूल मेें प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनको रविवार को बुखार आया था। बुखार होने पर उन्होंने नगर के एक चिकित्सक से बुखार की दवा ली थी। इसके बावजूद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुधार नहीं होने पर परिजन मंगलवार को उनको मेरठ ले गए और भर्ती करा दिया। वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी। बुधवार की देर रात उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग
मंडी धनौरा। शिक्षक नीशू यादव की मौत पर यूं तो पूरा परिवार गमगीन नजर आ रहा था, लेकिन सबसे अधिक दुखों का पहाड़ पत्नी पर गिरा। बताया जाता है कि पत्नी करवा चौथ के त्योहार को लेकर बेहद उत्साहित थीं। उसको क्या मालूम था कि मौत घात लगाए उसके पति का इंतजार कर रही है। सुहागिनों के लिए माने जाने वाले करवा चौथ के दिन उसका सुहाग उजड़ गया। पत्नी बार बार अपने पति के शव से लिपट कर बेसुध हो रही थीं। परिजनों के साथ गांव वालों की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed