फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one died

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
one died
अमरोहा। जिले के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार देर रात मौत हो गई। ट्रूनेट मशीन की जांच में बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर रात बुजुर्ग को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया था। जहां पहुंचने से पहले बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 11 हो गई है। परिवार के नौ लोगों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 65 वर्षीय बुजुर्ग सर्राफ की दुकान पर जेवर मरम्मत का काम करते थे। उन्हें तीन दिन से खांसी और बुखार की शिकायत थी। शनिवार की सुबह बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी होने लगी। वह अपने भतीजे के साथ प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। लेकिन इलाज नहीं मिला। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ट्रूनेट मशीन से जांच के लिए सैंपल लेकर बुजुर्ग को घर भेज दिया गया। रात में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग को रात डेढ़ बजे उसे जिला अस्पताल ले आई। हालत गंभीर होने पर उसे टीएमयू रेफर कर दिया गया। टीएमयू पहुंचने पर उन्हें एंबुलेंस से उतारा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह डाक्टरों की टीम की देखरेख में डब्ल्यूचओ की प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed